Loading...

गर्मी से बेहाल हुई महिला पर्यटक, तत्काल हॉस्पिटल भिजवाया।

Gargachary Times 16 June 2026, 18:43 46 views
Agra
गर्मी से बेहाल हुई महिला पर्यटक, तत्काल हॉस्पिटल भिजवाया।
उड़ीसा के भुवनेश्वर से ताजमहल देखने आई महिला पर्यटक देवास्मिता मिश्रा उम्र 17 वर्ष अत्यधिक गर्मी होने के कारण पश्चिमी प्रवेश द्वार पर चेकिंग के दौरान अचानक अस्वस्थ हो गई तथा साँस लेने में समस्या होने लगी तब महिला के परिवारजनों द्वारा सी.आई.एस.एफ उप निरीक्षक पीयूष कुमार को लड़की के सांस लेने में दिक्कत होने की समस्या बताई। उप निरीक्षक पीयूष कुमार द्वारा ताजमहल के पश्चिमी गेट पर नियुक्त थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल को लड़की की स्थिति के बारे में अवगत कराया। क्विक रिस्पांस टीम प्रभारी द्वारा उच्चाधिकारियों के निर्देशन में महिला पर्यटक को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई गई तथा ताजमहल पश्चिमी पार्किंग पर्यटन सुविधा केंद्र से तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर।महिला पर्यटक को तत्काल पर्यटक सुविधा केंद्र भेजा गया। पर्यटक के परिवारजनों द्वारा आगरा पुलिस और सी.आई.एस.एफ द्वारा की गई तत्काल सहायता के लिए आभार व्यक्त किया गया।पुलिस टीम में: उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल,पीयूष कुमार(C.I.S.F),आरक्षी आशु,महिला आरक्षी सुलेखा,शिखा सम्मिलित है।
Follow Samachar24