बड़े मंगल पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा आयोजित किया गया विशाल भंडारा
Gargachary Times
16 June 2026, 18:54
38 views
Lucknow
लखनऊ- लखनऊ के हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ माह के सातवें मंगलवार के पावन अवसर पर कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री, उत्तर प्रदेश सूर्य प्रताप शाही एवं शाही परिवार की ओर से एक भव्य एवं विशाल भंडारे का सफल आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक उत्सव की शुरुआत श्री हनुमान जी के विशेष पूजन, अर्चन और आशीर्वाद के साथ हुई, जो देर सायं श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति के बीच निरंतर चलती रही। इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस विशाल भंडारे में सभापति विधान परिषद कुंवर मानवेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, वन मंत्री अरुण सक्सेना, स्टांप मंत्री रवींद्र जायसवाल, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, राज्य मंत्री मन्नू लाल कोरी तथा महापौर सुषमा खर्कवाल ने सहभागिता की।
इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता, सदस्य विधान परिषद गोविंद नारायण शुक्ला, पूर्व सदस्य विधान परिषद केदारनाथ सिंह, भाजपा नेता पारसनाथ राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र सहजानंद राय, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव समाज कल्याण अनुराग यादव, निदेशक समाज कल्याण संजीव सिंह तथा निदेशक कृषि पंकज त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, प्रबुद्ध वर्ग और भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था की सराहना की और इस पुनीत कार्य के लिए आयोजक परिवार को अपनी शुभकामनाएं दीं।