Loading...

अवैध बिल्डिंगों के निर्माण का केंद्र बना लखनऊ विकास प्राधिकरण का जोन

Gargachary Times 16 July 2025, 16:35 287 views
Lucknow
अवैध बिल्डिंगों के निर्माण का केंद्र बना लखनऊ विकास प्राधिकरण का जोन
रकाबगंज चौराहे के समीप स्थित मीना ट्रांसपोर्ट के बगल में जिस बिल्डिंग को एलडीए के अधिकारियों द्वारा एक नहीं दो दो बार सील किया गया वह बिल्डिंग लगातार ऊंचाइयों को छूती जा रही है और लखनऊ विकास प्राधिकार के अधिकारी मात्र खाना पूर्ति कर मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़वा रहे हैं सवाल यह है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी आखिर क्यों अनदेखी कर रहे हैं जिस बिल्डिंग को एक नहीं दो बार सील किया गया हो उस बिल्डिंग पर बिल्डर कैसे एक के बाद एक स्लैप डाल रहा है कहां है बिल्डिंग पर चस्पा की गई नोटिस और दीवारों पर लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा लिखी गई इबारत एल डी ए अधिकारियों की दिखावा मात्र कार्यवाही आखिर राजधानी लखनऊ में कब तक जारी रहेगी कब तक लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेशों की अनदेखी करते रहेंगे दो बार सील हो चुकी बिल्डिंग को कैसे बिल्डर बनता चला जा रहा है अब यह सवाल एलडीए वी सी प्रथमेश कुमार का अधिकारियों से पूछा जाना बहुत जरूरी है
Follow Samachar24