Loading...

बसेड़ी में पक्की दीवाल तोड़कर लाखों की चोरी, ग्रामीणों में दहशत, पुलिस के हाथ खाली

Gargachary Times 17 June 2026, 19:17 50 views
Dholpur
बसेड़ी में पक्की दीवाल तोड़कर लाखों की चोरी, ग्रामीणों में दहशत, पुलिस के हाथ खाली
डा हरिप्रकाश लवानिया धौलपुर चोरों के घोसले कितने बुलंद हैं इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर के लोग घर में सोते रहे और चोरों ने पक्की दीवाल तोड़कर लाखों के जब रात एवं हजारों की नगरी पार कर दी धौलपुर जिले के बसेड़ी थाने के नगला राय जीत गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने पत्थरों की पक्की दीवाल तोड़कर पहले घुसने की जगह बनाई उसके बाद अंदर घुसकर कमरों की कुंडी बंद कर दी तथा लाखों के जेवर एवं नगदी उड़ानें में सफल रहे पीड़ित धर्मवीर पुत्र झम्मन सिंह ने बतायाकि इसी वर्ष मईके महीने में उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी तथा बेटी गांव आई हुई है जेवर पहन कर आई थी उसका अधिकांश जेवर तथा घर के कुछ गहने पीछे के कमरे में रखे हुए थे बच्चियां आंगन में कूलर चला कर सो रही थी पीड़ित धर्मवीर ने बताया कि वह उसी रात को 2:00 बजे खेतों से वापस आया था तथा जाकर सो गया सुबह जागने पर जब कमरे की कुंडी अंदर से बंद मिली तब जाकर आभास हुआ देखने पर पता चला की पीछे के कमरो में घुसने के लिए पहले दीवार को दो जगह से तोड़ा गया है अंदर जाकर देखा तो 17 तोला सोने के आभूषण तथा 65000 नगदगायब मिले चोरी का समाचार जैसे ही आस पड़ोस में लगा लोगों में दहशत व्याप्त हो गई मामले की सूचना तत्काल बसेड़ी पुलिस को दी गई तथा प्राथमिक की दर्ज करा दी गई है फिलहाल पुलिस के हाथ खाली हैं तथा चोरों के हौसले बुलंद इस चोरी के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है ग्रामीणों ने पुलिस से चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है
Follow Samachar24