Loading...

राया के नीमगांव चौराहे पर जलभराव को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश

Gargachary Times 30 August 2025, 03:32 130 views
Mathura
राया के नीमगांव चौराहे पर जलभराव को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश
नीमगांव चौराहे पर जलभराव को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है आज सुबह स्थानीय लोगों ने रोड़ पर खड़े होकर नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आपको बता दें नगर पंचायत राया के नीमगांव चौराहे पर जलभराव हो रहा है. जहाँ से होकर स्कूल जाने वाले बच्चे और स्थानीय लोगों को पानी से होकर निकलना पड़ता है. आज सुबह स्थानीय लोग एकत्रित होकर जलभराव वाले स्थान पर पहुंच गए और नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. भाकियू टिकेट की पूर्व जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा ने बताया कि हमनें जलभराव की समस्या को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल को फोन किया तो उन्होंने कहा मेरे पास कोई समाधान नहीं है तुमसे जो हो वो कर लो. यहाँ होकर स्कूल जाने वाले बच्चे निकलते हैं स्थानीय लोगों को भी बहुत समस्या हो रही है
Follow Samachar24