Loading...

आध्यात्मिक केन्द्रों एवं आंतरिक सुरक्षा, विकसित उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

Gargachary Times 17 June 2026, 19:28 63 views
Mainpuri
आध्यात्मिक केन्द्रों एवं आंतरिक सुरक्षा, विकसित उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्र सरकार के 12 वर्षों की विकास यात्रा, जन-कल्याणकारी योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण तथा आधार-भूत संरचना विकास, ’’युवा, महिला एवं सरकार की उपलब्धियों तथा उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकीं बृहद इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, आध्यात्मिक केन्द्रों के विकास एवं आंतरिक सुरक्षा के सुदृण मॉडल’’ तथा ’’विकसित उत्तर प्रदेश-2047’’ की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली भव्य चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने अन्य जन-प्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में फीता काटकर किया, उद्घाटन के उपरांत प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त की। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरांत कहा कि चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से केन्द्र-प्रदेश सरकार के संचालित विकास कार्यक्रमों, विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों, जन-कल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन किया गया है ताकि प्रत्येक व्यक्ति को संचालित योजनाओं, उपलब्धियों की जानकारी मिल सके। उन्होने कहा कि सूचना विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में लगाये गये क्रिएटिव के माध्यम से आत्म निर्भर उ.प्र. महिला युवा-किसान, सबका विकास, सबका सम्मान की झलक स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। उन्होने कहा कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया, कौशल विकास, रोजगार सृजन, ओ.डी.ओ.पी., मिशन शक्ति, नारी उत्थान, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण तथा उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल को आकर्षक चित्रों एवं आंकड़ों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया, प्रदर्शनी में दर्शाया गया कि देश में 04 करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण किया गया है, 81 करोड़ से अधिक लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है तथा जल जीवन मिशन के माध्यम से लगभग 16 करोड़ परिवारों तक नल के माध्यम से स्वच्छ जल की आपूर्ति की गई है, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों के खातों में रू. 04.3 लाख करोड़ से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की गई, डी.बी.टी. के माध्यम से रू. 51 लाख करोड़ से अधिक की सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाई गई। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदर्शनी शासन की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है, सरकार की मंशा अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है तथा प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिकों को विकास यात्रा की व्यापक जानकारी प्राप्त होगी। उन्होने कहा कि केंद्र-प्रदेश सरकार की नीतियों ने समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उन्होने कहा कि आवासीय सुविधाओं का विस्तार हेतु ट्रांजिट हॉस्टल, न्यायिक अधिकारियों के लिए आवास का निर्माण, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हेतु जलाशय, नलकूप की व्यवस्था, चिकित्सा सेवाओं का विस्तार हेतु जिला चिकित्सालय में 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक, विश्व स्तरीय ऑडिटोरियम, बहुउद्देशीय हॉल, म्यूजियम, ओपन थिएटर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने कहा कि मैनपुरी जनपद की उपलब्धियों को भी प्रदर्शनी में विशेष स्थान दिया गया, प्रदर्शनी में मैनपुरी सांस्कृतिक केंद्र, कला एवं संस्कृति परिसर, पेयजल परियोजनाओं, पुलिस लाइन बैरक, आवासीय परिसरों तथा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार संबंधी परियोजनाओं की जानकारी दी गई, मैनपुरी सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण पर रू. 224.61 करोड़ तथा कला एवं संस्कृति परिसर के निर्माण पर रू. 38.11 करोड़ की लागत से कार्य कराया जा रहा है, मेरापुर गुजराती, उद्देतपुर नरैनी पेयजल परियोजनाओं पर रू. 05 करोड़ से अधिक की धनराशि व्यय की जा चुकी है, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत पर आधारित प्रदर्शनी में अयोध्या, काशी, महाकुंभ एवं उत्तर प्रदेश के पर्यटन विकास को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। उन्होने कहा कि चित्र-प्रदर्शनी विकास, सुशासन और जन-कल्याण की उपलब्धियों का जीवंत दस्तावेज है, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, महामंत्री उदय चौहान, हरिओम दुबे, जिला उपाध्यक्ष पंकज भदौरिया, अरुण प्रताप, विशाल बाल्मिकी, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. विमल पांडेय के अलावा उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम आदि उपस्थित रहे
Follow Samachar24