खैरगढ़ पुलिस ने अवैध चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
17 June 2026, 19:34
49 views
Firozabad
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खैरगढ़ पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में की गई।पुलिस के अनुसार थाना खैरगढ़ पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कलूपुरा चौराहा से साखनी जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नाहर सिंह पुत्र रामअवतार निवासी कलूपुरा थाना खैरगढ़ जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 138/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना खैरगढ़ में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रेम सिंह, उपनिरीक्षक शिवम कुमार, उपनिरीक्षक पवन कुमार, कांस्टेबल आय्युश खान एवं कांस्टेबल योगेश पाल शामिल रहे।