फिरोजाबाद पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के दिए टिप्स
Gargachary Times
17 June 2026, 19:35
47 views
Firozabad
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध सुश्री चंचल त्यागी के पर्यवेक्षण में बुधवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने बाजारों, शिक्षण संस्थानों, लाइब्रेरी, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान नागरिकों को ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग कॉल, फर्जी लिंक, यूपीआई धोखाधड़ी और ओटीपी साझा न करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने लोगों को सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर देने की सलाह दी।अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा पंपलेट वितरित कर साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए। लोगों को बताया गया कि किसी भी अज्ञात कॉल, संदेश या लिंक पर बिना जांचे-परखे भरोसा न करें और बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
जनपद पुलिस ने आमजन से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि जागरूकता और सावधानी ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।