Loading...

जनपद न्यायाधीश, डीएम और एसएसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Gargachary Times 17 June 2026, 19:36 40 views
Firozabad
जनपद न्यायाधीश, डीएम और एसएसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
फिरोजाबाद। माननीय जनपद न्यायाधीश बब्बू कुमार सारंग, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार, फिरोजाबाद का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर, बैरकों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कारागार में साफ-सफाई व्यवस्था को विशेष रूप से परखा गया। अधिकारियों ने परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश देते हुए नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।माननीय जनपद न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेश शिवा, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कारागार प्रशासन के अधिकारियों को बंदियों के रख-रखाव, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही जेल नियमावली का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों ने कारागार में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने पर बल दिया।
Follow Samachar24