ट्रम्प बोले- मोदी कूल और जबरदस्त नेता, मैं ऐसा नहीं:मोदी बोले- होर्मुज खुलना जरूरी
Gargachary Times
17 June 2026, 19:44
49 views
Internation
फ्रांस के एवियन में चल रहे 52वें G7 समिट में बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान मोदी ने कहा कि होर्मुज खुलना जरूरी है। ट्रम्प के नेतृत्व में पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद दिख रही है।
इससे पहले ट्रम्प ने वर्किंग लंच स्टेटमेंट में पीएम मोदी की तारीफ की। ट्रम्प ने कहा- मोदी शांत और जबरदस्त नेता हैं, लेकिन मैं मोदी की तरह नहीं हूं।
वहीं वर्किंग सेशन में बुधवार को जब ट्रम्प देरी से पहुंचे तो सभी उनकी तरफ देख रहे थे। ट्रम्प कुछ देर चले और रुककर मजाक में कहा- आई एम द बॉस। इसके बाद सभी हंसने लगे। समिट में 14 देशों के नेताओं ने भाग लिया। आज समिट का दूसरा दिन है।
इससे पहले मोदी ने कहा- ‘वेस्ट एशिया में संकट की वजह से फ्यूल, फर्टिलाइजर और फूड सप्लाई चेन में आई रुकावटों का असर ग्लोबल साउथ (दक्षिणी देशों) पर काफी समय तक रहेगा।’
समिट के पहले दिन मंगलवार को मोदी ने होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नागरिकों की मौत का मुद्दा उठाया था। आउटरीच सेशन में उन्होंने कहा था कि इस अहम समुद्री मार्ग में कई भारतीयों ने जान गंवाई है और वैश्विक व्यापार को जोड़ने वाले नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की जिम्मेदारी है।