Loading...

10 साल में गोरखपुर में शिक्षा स्वास्थ्य की बदहाली: अखिलेश यादव

Gargachary Times 17 June 2026, 20:14 41 views
Lucknow
10 साल में गोरखपुर में शिक्षा स्वास्थ्य की बदहाली: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार के दस साल में गोरखपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य की बदहाली, बढ़ते अपराध, अपराध और झूठे वादे पर पुस्तिका जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गोरखपुर में गोरखधंधा चला रहे हैं मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था को चौपट कर दिया है। भाजपा सरकार ने गरीबों से शिक्षा की पहली सीढ़ी छीनने का काम किया है। दस साल में गोरखपुर में करीब 500 प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गये हैं। मुख्यमंत्री एक तरफ अपना विश्वविद्यालय बना रहे है वहीं दूसरी तरफ प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित कर रहे हैं। स्कूलों को बंद करने के साथ सरकार ने टीचरों समेत 1500 लोगों की नौकरी छीन लिया है। यही स्थिति स्वास्थ्य विभाग की भी है। 2017 से अब तक गोरखपुर में 68 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बंद कर दिए गए हैं। 2017 में गोरखपुर में 77 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र थे अब केवल 9 बचे हैं। भाजपा सरकार में सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र बंद किये जा रहे हैं, निजी हॉस्पिटल खोले जा रहे हैं। 2017 में 37 निजी हॉस्पिटल थे दस साल में 13 गुना बढ़कर 501 हो गये है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में गोरखपुर जिले के नेताओं के साथ बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सबसे ज्यादा दौरा गोरखपुर का करते हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध उत्तर प्रदेश में हो रहे हैं। एनसीआरबी का आंकड़ा देखा जाए तो दलितों के साथ सबसे ज्यादा अपराध उत्तर प्रदेश में हो रहे हैं। उसमें भी यूपी में गोरखपुर दलितों के साथ अपराध में नम्बर एक पर है। 2017 के बाद गोरखपुर में दलितों के खिलाफ अपराधों में 37 फीसदी बढ़ोत्तरी हो गयी है। इसी तरह महिलाओं के साथ अपराध 14 फीसदी बढ़ गये है। गोरखपुर में निर्माणाधीन कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रश्टाचार हो रहा है। गोरखपुर लिंक फोरलेन रोड में भारी भ्रष्टाचार हुआ। मुख्यमंत्री को पता ही नहीं है कि एक्सप्रेस-वे कम से कम 6 लेन का होता है। जो लिंक रोड बनी है उसमें जमकर गोरखधंधा चला। सड़क के उद्घाटन के बाद ही गड्ढे हो गये। गोरखपुर में बड़े पैमाने पर गरीबों की जमींने छीन ली गयी। तालाबों पर कब्जे हो गये है। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी हर दिन उत्तर प्रदेश की पहचान को लेकर बयानबाजी करते है जबकि सच्चाई यह है कि 2017 से पहले मुख्यमंत्री की खुद कोई पहचान नहीं थी। उन्हें कोई नहीं जानता था। गोरखपुर जिले के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर में जल्दी समाजवादी पार्टी का सम्मेलन होगा। सम्मेलन की तारीख संगठन से चर्चा कर प्रदेश अध्यक्ष जी जल्दी तय करेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि बैठक में सभी नेताओं ने विधानसभा चुनाव में गोरखपुर में समाजवादी पार्टी को जिताने का संकल्प लिया है। इस बार समाजवादी गोरखपुर में भाजपा को घेर कर विधानसभा में जीरो करने का काम करेगी।
Follow Samachar24