Loading...

योग शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Gargachary Times 18 June 2026, 19:38 33 views
Dholpur
योग शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित
डा हरिप्रकाश लवानिया धौलपुर 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सिलसिले में योग शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर महात्मा गांधी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सैंपऊ में आयोजित किया गया जिसमें योग शिक्षकों के अलावा विद्यालय में कार्यरत शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया प्रशिक्षण के दौरान ब्लाक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनेश शर्मा ने योग दिवस के अवसर पर कराई जाने वाली 1 मिनट की प्रार्थना 6 मिनट की चलन क्रियाएं 25 मिनट के योगासन 12 मिनट के प्राणायाम ध्यान और संकल्प के अलावा 1 मिनट के शांति पाठ का अभ्यास कराया गया कार्यक्रम में नगर पालिका के सीईओ भारत सिंह कुशवाहा पूर्व वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राकेश शर्मा महात्मा गांधी विद्यालय के प्रधानाचार्य मटरेलाल डॉ हरि प्रकाश लवानिया डॉ अनिल झा डॉक्टर दिनेश शर्मा डॉ अनिल झा मानवेंद्र नितेश अनिल लहरी चंद्रकांत त्यागी सत्य प्रकाश संजय परमार भुवनेश्वर शर्मा एवं रवि शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
Follow Samachar24