सड़क पार करते समय स्टाफ नर्स टक्कर लगने से हुई घायल
Gargachary Times
18 June 2026, 19:43
46 views
Jalaun
कोंच(जालौन) दिन गुरुवार को अर्बन हॉस्पिटल में कार्यरत स्टाफ नर्स सड़क पार करते समय एक लूना मोपेड की चपेट में आ गई जिससे वह घायल हो गई जैसे तुरंत ही राहगीरों ने उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्बन हॉस्पिटल में कार्यरत स्टाफ नर्स रचना गौतम पत्नी विपिन किसी कार्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक से मिलने के लिए जा रही थी और जैसे ही वह अस्पताल के गेट के लिए सड़क पार करने लगी तभी सामने से आ रही लूना मोपेड चालक ने स्टाफ नर्स को टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई मौके पर उपस्थित लोगों ने तुरंत ही स्टाफ नर्स को उठाया और उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों द्वारा नर्स का इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।