Loading...

फिरोजाबाद प्रेस एसोसिएशन से अध्यक्ष बने वरिष्ठ पत्रकार रवि वशिष्ठ

Gargachary Times 30 August 2025, 03:35 138 views
Firozabad
फिरोजाबाद प्रेस एसोसिएशन से अध्यक्ष बने वरिष्ठ पत्रकार रवि वशिष्ठ
फिरोजाबाद प्रेस एसोसिएशन की बैठक में शहर के वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से रवि वशिष्ठ को अध्यक्ष चुना गया। एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित इस बैठक में सभी पत्रकारों ने एकमत होकर रवि वशिष्ठ को जिम्मेदारी सौंपी। अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कहा कि वह तन, मन और धन से पत्रकारों के हितों में हमेशा खड़े रहेंगे तथा संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। रवि वशिष्ठ ने आगे बताया कि आने वाले रविवार को कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पत्रकारों ने उनके चयन पर खुशी जताई और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय व सशक्त बनेगा। वरिष्ठ पत्रकारों ने उन्हें बधाई देते हुए भरोसा जताया कि वह निष्पक्षता और एकजुटता के साथ सभी पत्रकारों की आवाज बनकर कार्य करेंगे।
Follow Samachar24