Loading...

ब्रज के राजा दाऊ दयाल का जन्म उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया, पंचामृत एवं औषधि के साथ हुआ अभिषेक

Gargachary Times 30 August 2025, 03:36 528 views
Mathura
ब्रज के राजा दाऊ दयाल का जन्म उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया, पंचामृत एवं औषधि के साथ हुआ अभिषेक
बलदेव छठ के पावन अवसर पर श्रीधाम वृंदावन के अनाज मंडी स्थित बड़े दाऊजी मंदिर में ब्रज के राजा दाऊ दयाल का जन्म उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रातः काल श्री दाऊजी महाराज का दूध दही शहद घी बूरा एवं दिव्य औषधियां के साथ अभिषेक किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंदिर के सेवायत आचार्य दीपक गोस्वामी ने बताया कि यह मंदिर अत्यधिक प्राचीन मंदिर है। भगवान कृष्ण के प्रपौत्र बज्रनाभ जी के द्वारा दाऊजी महाराज की मूर्ति बनवाई गई थी। गोमा टीला से यह मूर्ति निकली गई थी। राजा जयसिंह प्रथम की पुत्री ने मंदिर का निर्माण करा कर ठाकुर जी की स्थापना कराई। तभी से ठाकुर जी की सेवा पूजा निरंतर चलती आ रही है। आज ठाकुर जी का अभिषेक धूमधाम के साथ किया गया। तत्पश्चात ठाकुर जी को सुंदर पोशाक धारण करायी गई। महा आरती में सम्मिलित होकर भक्तों ने अपने आप को भाग्यशाली महसूस किया। सभी ने ठाकुर जी का प्रसाद ग्रहण किया। इसी क्रम में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायिका अच्च्यूता गोपी ने अपने भजनों के द्वारा सभी को ठाकुर जी के भक्ति रस में भिगो दिया। सायंकाल ठाकुर जी का भव्य एवं दिव्य छप्पन भोग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विष्णु गोपाल गोस्वामी, धीरज गोस्वामी, अनंत गोस्वामी, राजेश किशोर गोस्वामी, माधव कृष्ण भारद्वाज, प्रेम भारद्वाज, जगन्नाथ पोद्दार, जोय पोद्दार, प्रिंस अग्रवाल, राघव अग्रवाल, पवन मुखिया, कृष्ण मुरारी गोस्वामी, कपिल शर्मा, मोहित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24