गैंगस्टर एक्ट के तहत सट्टा माफिया अभियुक्त राशिद की मूल्य 38 लाख 02 हजार पांच सौ चौवन रूपये की अचल सम्पत्ती कुर्क
Gargachary Times
30 August 2025, 03:37
215 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत आदतन एवं संगठित होकर गम्भीर अपराधों को अंजाम देने वाले गैंगस्टर अभियुक्तों को विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम मय राजस्व टीम द्वारा थाना रामगढ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 160/2025 धारा 2/3 गिरोहबंद एंव असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद से सम्बन्धित अभियुक्त राशिद पुत्र स्व0 अख्तर अली निवासी गली नं0 16 मक्का कॉलोनी थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद की अन्तर्गत धारा 14(1) गिरोहबंद एंव असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 में अचल सम्पत्ती (02 आवासीय प्लॉट) को आज दिनांक 29-08-2025 को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी है । अभियुक्त राशिद द्वारा लगातार अपराध कारित कर अवैध धन अर्जित किया गया है ।