हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी का जन्म दिवस खेल दिवस के रूप मे मनाया
Gargachary Times
30 August 2025, 03:38
75 views
Firozabad
हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी का जन्म दिवस खेल दिवस के रूप में पूरे प्रदेश के साथ-साथ पूरे जनपद में भी भव्य रूप से मनाया जा रहा है, जिला स्तरीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मुख्य कार्यक्रम दाऊ दयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम में जनपद को नई पहचान दिलाने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया, इन खिलाड़ियों में एथलीट से संबंधित दीप्ति, डोली और रीना के साथ-साथ बैडमिंटन की खिलाड़ी मेधा यादव, ईशा सिंह, खुशबू, नीमा इत्यादि को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई, इस अवसर पर रेवती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गायन प्रस्तुत किया, इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि आज हमारा देश और प्रदेश खेलों के क्षेत्र में नित्य नई ऊंचाइयां छू रहा है, खेलो इंडिया के माध्यम से हमारी सरकार ने खेल के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को आगे लाने का कार्य किया है, इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने कहा कि खेल आज किसी भी देश की शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक है, हमें गर्व है कि आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हमारे देश के खिलाड़ी अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं, सबसे बड़ी बात है कि केवल पुरुष ही नहीं महिलाएं भी खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन पर हम सब संकल्पित हैं कि हम सब युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे और हर संभव सहायता करेंगे, कार्यक्रम का संचालन अश्वनी कुमार जैन ने किया, कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चे एवं खिलाड़ी उपस्थित रहें।