जिला अधिकारी रमेश रंजन के नेतृत्व मे जिले की महिलाएं तेजी से आर्थिक आत्मनिर्भरत की ओर अग्रसर
Gargachary Times
30 August 2025, 03:39
89 views
Firozabad
ग्रामीण महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की तरफ तेजी से अग्रसर है, माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिले की महिलाएं तेजी से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही है इसी क्रम में आज जसराना की रहने वाली दो महिलाओं की बात करेंगे, एक महिला प्रेरणा कैंटीन का संचालन कर रहीं है, जबकि दूसरी महिला कैंडल बनाने का कार्य कर रहीं है, दोनों ही महिलाओं ने बताया कि इस समूह से जुड़ने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी, परंतु शासन द्वारा मिली सहायता के उपरांत उन्होंने अपना स्वयं का रोजगार शुरू किया और आज इस स्वरोजगार से प्राप्त धनराशि से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहीं है, उनमें से ममता देवी प्रेरणा कैंटीन का संचालन कर रही है, जबकि पूनम देवी कैंडल बनाने का काम कर रहीं है, दोनों महिलाएं आज अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हुई है।