कॉलेज के प्रिंसिपल ने जानबूझकर नहीं लिया छात्रों का एडमिशन
Gargachary Times
16 July 2025, 16:37
87 views
Bulandshahr
बुलंदशहर: ब्लॉक क्षेत्र के गांव सरावा स्थित किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश ने जानबूझकर करीब एक दर्जन छात्र एवं छात्राओं का प्रवेश कक्षा 9 व कक्षा 11 और कक्षा 12 में नहीं लिया है जिसकी वजह से छात्र एवं छात्राओं को प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन कराने को मजबूर होना पड़ा है। कुमारी पलक चौधरी ने बताया कि घर की स्थिति अधिक कमजोर होने के कारण हम अपने घर के नजदीकी सरकारी किसान इंटर कॉलेज की कक्षा 9 में प्रवेश लेना चाहते थे लेकिन विद्यालय के प्रधानाचार्य ने हमारे प्रवेश लेने को साफ इनकार कर दिया उधर कक्षा 12 में प्रवेश के लिए मोहित ने डीआईओएस से अनुमति पत्र पर प्रमाणित करने के बाद इंटर कॉलेज पहुंचे जहां इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश सिंह ने रजिस्ट्रेशन लेने से साफ मना कर दिया।