Loading...

श्री बाबू लाल महाविद्यालय से हुआ कंपनियों में 171 विद्यार्थियों का चयन

Gargachary Times 30 August 2025, 03:39 143 views
Mathura
श्री बाबू लाल महाविद्यालय से हुआ कंपनियों में 171 विद्यार्थियों का चयन
श्री बाबू लाल महाविद्यालय गोवर्धन के अंतर्गत रोजगार मेले का आयोजन बड़े स्तर पर किया गया । जिसमें सेवायोजन विभाग मथुरा की टीम द्वारा सेवायोजन कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष श्री बाबू लाल शिक्षण संस्थान समूह के निदेशक एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा, श्री बाबू लाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर लीविस कुलश्रेष्ठ ,उप्राचार्य डॉ उम्मेद सिंह एवं जिला सेवा योजना अधिकारी सुगंधा जैन ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में 13 कंपनियों ने भाग लिया जिसमें कुल 495 प्रतिभागियों ने साक्षात्कार दिया और विभिन्न कंपनियों में कुल 171 प्रतिभागियों को चयनित कर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए । प्रमुख कंपनियों में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन, एड़ीको इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सीआई ई एल एच आर, प्रणव विकास इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, स्विग्गी, श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड, लियोन विलेज, युवा शक्ति फाउंडेशन, चैकमेट इंडस्ट्रियल गार्ड्स प्राइवेट लिमिटेड, कैप जैमिनी, मीराकी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, वीवो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और पुखराज फार्मेसी आदि कंपनियों ने विभिन्न प्रतिभागियों को चयनित किया कार्यक्रम के बारे में अपने विचार रखते हुए श्री बाबूलाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर लीविस कुलश्रेष्ठ ने बताया कि महाविद्यालय में आत्मनिर्भरता के लिए इस प्रकार के कार्य लगातार होते रहे हैं। यह कार्य बच्चों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशीष सिंह प्लेसमेंट ऑफिसर, डॉ योगेंद्र प्रसाद गोयल ,डॉ राज कपूर वर्मा ,डॉ लक्ष्मी नारायण शर्मा, डॉ धीरज कौशिक, डॉ जयप्रकाश सिंह, डॉ रेखा शर्मा, डॉ विमलेश सिकरवार ,डॉ प्रतिभा सिंह ,डॉ मोनू चौधरी ,डॉ शुभेंद्र विष्णु गौतम आदि ने प्रमुख रूप से अपनी सहभागिता प्रदान की।
Follow Samachar24