Loading...

राधाकुंड में सरकारी गौशाला का भूमि पूजन विधायक, अध्यक्ष नगर पंचायत द्वारा नारियल फोड़कर शिलान्यास

Gargachary Times 22 June 2026, 19:53 39 views
Mathura
राधाकुंड में सरकारी गौशाला का भूमि पूजन विधायक, अध्यक्ष नगर पंचायत द्वारा नारियल फोड़कर शिलान्यास
डी डी शर्मा राधाकुंड। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निराश्रित गोवंश के संरक्षण और किसानों की फसल की सुरक्षा के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष रामफल व विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह द्वारा गौशाला का भूमि पूजन किया गया। इस आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। गो पूजन कर गौशाला भूमि नीम रखी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष रामफल ने बताया गौशाला की लागत 1 करोड़ 65 लाख रुपया कुन्जेरा रोड पर दो बीघा जमीन पर इसका निर्माण कराया जा रहा है। गौशाला के चारों तरफ दीवाल, गायों के लिए टीन सेट, चारा गोदाम, पशु चिकित्सकों के लिए पशु चिकित्सा अस्पताल का निर्माण गौशाला के अंदर कराया जा रहा है। गौशाला का मुख्य उद्देश्य निराश्रित और बेसहारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय प्रदान करना किसानों के फसलों की सुरक्षा आवारा मवेशी द्वारा किसानों की फसलों में होने वाले नुकसान को रोकना नगर पंचायत द्वारा गोवंश के लिए चारा पानी एवं चिकित्सा की उचित व्यवस्था आदि। ब्रजबिहारी पांडेय सुरेश पांडेय सभासद दिनेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश गौड़, महेंद्र गोस्वामी, भूपेंद्र चौधरी, प्रेम सिंह ठाकुर, राजा राम बघेल, रामकिशन जाटव, हीरा पटेल, गंगाराम बघेल आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
Follow Samachar24