Loading...

राधा अष्टमी पर्व को लेकर बरसाना में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी व एसएसपी ने की ब्रीफिंग

Gargachary Times 30 August 2025, 03:40 123 views
Mathura
राधा अष्टमी पर्व को लेकर बरसाना में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी व एसएसपी ने की ब्रीफिंग
बरसाना ,राधा अष्टमी पर्व के मद्देनज़र शुक्रवार को बरसाना स्थित 108 कुटिया आश्रम में जिलाधिकारी मथुरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान पर्व के दौरान तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कानून-व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रित रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने उपस्थित पुलिस बल को भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक नियंत्रण एवं आकस्मिक स्थिति से निपटने की तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि राधा अष्टमी पर लाखों श्रद्धालु बरसाना पहुंचते हैं, ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी व जवान को अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा एवं सतर्कता के साथ निभानी होगी। ब्रीफिंग में विभिन्न थानों के प्रभारी, यातायात पुलिस अधिकारी, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24