तालाब की जगह बंजर भूमि पर निर्माण कर कब्जे को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश
Gargachary Times
22 June 2026, 19:58
52 views
Mathura
गोवर्धन। तहसील क्षेत्र के गांव पलसो में जिला पंचायत के निर्माण कार्यों में अनियमितता को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पलसो के ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने एसडीएम से तालाब की जगह बंजर भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य को बंद कराने की मांग रखी। इस पर एसडीएम ने असमर्थता जाहिर कर दी। एसडीएम की असमर्थता से ग्रामीण भड़क गए। इस पर एड़ीएम ने कहा मैं निर्माण कार्य बंद नहीं करा सकता हूं, ऊपर सबके संज्ञान में हैं, आप लोग वहां जाएं, और उनसे रुकवाए। इससे ग्रामीण भड़क उठे, ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में जमकर जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। और पैट्रोल छिड़क कर सीएम कार्यालय पर आत्म दाह करने की चेतावनी एसडीएम को दी।
गौरतलब है कि गोवर्धन के गांव पलसो में जिला पंचायत निधि से तालाब निर्माण के लिए 17 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। निर्माण कार्य के टेंडर गांव के ही ठेकेदार त्रिवेणी पांडेय को दे दिया। आरोप है कि ठेकेदार पति के द्वारा इस तालाब निर्माण कार्य के स्थान को ही परिवर्तित कर बंजर भूमि में निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया। विरोध होने पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने निर्माण कार्य बंद करने के आदेश जारी कर दिए।
बॉक्स
अपर मुख्य अधिकारी का आदेश बना विवाद का कारण?
निर्माण कार्य सत्ता के सफ़ेद पोश नेताओं के संरक्षण में चल रहा था, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी विनोद कुमार ढाका ने निर्माण कार्य बंद कराने का आदेश जारी कर दिया। लेकिन सत्ता संरक्षण नेताओं के चलते धरातल पर निर्माण बंद नहीं हुआ।
निर्माण बंद न होने से नाराज ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय
तालाब की बजाय बंजर भूमि पर चल रहे अवैध निर्माण कार्य को जब बंद नहीं किया गया तो ग्रामीण आक्रोषित हो गए। और एसडीएम कार्यालय का घेराव कर दिया। एसडीएम से जमकर कहा सुनी हुई... ग्रामीणों ने एसडीएम ऑफिस में घुसकर जमकर नारेवाजी की। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य बंद न होने पर पैट्रोल छिड़क कर सीएम कार्यालय पर आत्म दाह करने की चेतावनी दी है। वहीं प्रशासन के सपोर्ट में डिरावली के ग्रामीण भी एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने इसे रास्ता बताते हुए निर्माण कराने का समर्थन किया।
एसडीएम का बर्जन...
जिला पंचायत द्वारा सरकारी निर्माण कार्य कराया जा रहा है.... तालाब की जगह बंजर भूमि में निर्माण हैं। सभी के संज्ञान में हैं।सुशील कुमार सिंह, एसडीएम