डकैती की घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस ने शातिर बदमाशों को दबोचा
Gargachary Times
22 June 2026, 19:59
64 views
Mathura
डी डी शर्मा
थाना गोवर्धन पुलिस ने सोमवार तड़के एक सुनसान रास्ते पर डकैती की योजना बना रहे पांच शातिर बदमाशों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, चाकू और डकैती में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार तड़के गश्त पर थी। तभी रविवार सोमवार की रात करीब सवा दो बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सकीतरा की ओर जाने वाले सुनसान रास्ते पर घेराबंदी की और वहाँ डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाशों को दबोच लिया गया। पकड़े गए बदमाशों में दीपक,राकेश, सोनू, हर्षित और रतन उर्फ टल्लू शामिल हैं।पुलिस ने इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस और तिजोरी तोड़ने का सामान बरामद किया हे।