कृषकों को तिलहनी फसल राई / सरसों का निःशुल्क बीज गिनीकिट प्राप्त करने का अवसर
Gargachary Times
30 August 2025, 03:40
124 views
Firozabad
प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विभाग के अन्तर्गत रांचालित "राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण, प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यकम" के अन्तर्गत रवी वर्ष 2025-26 हेतु राई/सरसों फसल का दो किलोग्राम मात्रा का बीज मिनीकिट निःशुल्क प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग के पोर्टल पर जनपद फिरोजाबाद के पंजीकृत कृषकों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन दिनांक 01.09.2025 से 25.09.2025 तक कर पायेंगे, जो कि पूरी तरह से पारदर्शी है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले कृषकों को बीज मिनीकिट आवेदन अवधि में प्राप्त आवेदकों के मध्य लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जायेगा। एक कृषक को केवल एक मिनीकिट प्राप्त हो सकेगा। अतः इच्छुक कृषक निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर अपना ऑनलाइन आवेदन करें। मिनीकिट हेतु टोकन बुक करने की प्रकिया निम्नानुसार है-
1. अपने इंटरनेट ब्राउजर में https://agridarshan.up.gov.in दर्ज करें।
2. किसान पंजीकरण लॉगिन सार्वजनिक पृष्ठ (पब्लिक पेज) पर पंजीकरण विकल्प के अन्तर्गत पंजीकृत किसान पर क्लिक करें अथवा किसान कॉर्नर से बीज मिनीकिट क्लिक करें।
3. किसान पंजीकरण संख्या दर्ज करें और सर्च बटन पर क्लिक करें।
4. ओ०टी०पी० जनरेट करें बटन पर क्लिक करें।
5. पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओ०टी०पी० को निर्धारित बॉक्स में दर्ज करें, वेरीफाई और अपडेट बटन पर क्लिक करें।
6. लॉगिन सफल होने के पश्चात ऑनलाइन बुकिंग सेक्शन में जाएं और ब्लाक पर क्लिक करें।
7. उपयुक्त उपसहायक का नाम का चयन करें।
8. ड्रॉपडाउन सूची से वॉछित बीज की किस्त वेरायटी का चयन करें।
9. बुक करें बटन पर क्लिक करें।
10. स्थिति अद्यतन की पुष्टि करें।
11. ओ०टी०पी० पुनः दर्ज करें और मोबाइल नंबर सत्यापित करें।
12. जमा करें बटन पर क्लिक करें।
13. बुकिंग अनुरोध सफलतापूर्वक जमा हो गया है।
14. रसीद देखो बटन पर क्लिक कर रसीद डाउनलोड करें।