चेकिंग के दौरान युवक गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद
Gargachary Times
22 June 2026, 20:15
38 views
Firozabad
फिरोजाबाद: थाना रामगढ़ पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवैध असलाह रखने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रामगढ़ पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अजीम भाई की पुलिया के पास से रिहान उर्फ टाटा पुत्र नसरुद्दीन निवासी 60 फुटा रोड, काली मंदिर के पास वाली गली, कश्मीरी गेट थाना रामगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना रामगढ़ में मु0अ0सं0 385/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ चोरी, एनडीपीएस एक्ट और अन्य धाराओं में पूर्व से कई मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, उपनिरीक्षक रोहित तोमर, कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह एवं हेड कांस्टेबल मोहन श्याम शामिल रहे।