Loading...

भंवर सिंह धनगर को हाउस अरेस्ट किए जाने पर धनगर समाज में रोष

Gargachary Times 22 June 2026, 20:21 26 views
Firozabad
भंवर सिंह धनगर को हाउस अरेस्ट किए जाने पर धनगर समाज में रोष
फिरोजाबाद। धनगर महासभा उत्तर प्रदेश की बैठक सोमवार को टूंडला क्षेत्र के गांव सिकरारी, हिम्मतपुर और गढ़ शेखूपुर में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट को प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने की कड़ी निंदा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान जवाहर सिंह धनगर ने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर को हाउस अरेस्ट किया जाना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भंवर सिंह धनगर 24 जनवरी 2019 के शासनादेश के तहत धनगर समाज को अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देने जा रहे थे। साथ ही लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा टूंडला में स्थापित किए जाने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जानी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा ज्ञापन देने से रोकना और हाउस अरेस्ट करना धनगर समाज के अधिकारों का हनन है। वक्ताओं ने कहा कि यदि इसी प्रकार समाज की मांगों को दबाया गया तो धनगर समाज अपने अधिकारों से वंचित रह जाएगा।बैठक में राधेश्याम धनगर, डॉ. आरबी सिंह धनगर, भोले शंकर धनगर, महेंद्र प्रताप सिंह धनगर, राजेंद्रपुर बीडीसी शिव सिंह धनगर, राजवीर सिंह धनगर, शुभम धनगर, मयंक धनगर, देवेंद्र धनगर, लक्ष्मण सिंह, दिनेश कुमार एडवोकेट, बहोरी सिंह एडवोकेट, मनपाल सिंह एडवोकेट और रामसनेही धनगर सहित कई लोगों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया।
Follow Samachar24