बिजली कार्यालय पर किसानों ने किया घेराव,दो नामजद समेत आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज
Gargachary Times
23 June 2026, 20:33
65 views
Mathura
राया। विकास खंड परिसर स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय पर सोमवार दोपहर कुछ ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए कार्यालय पर घेराव कर दिया। आरोप है कि विद्युत उपखंड अधिकारी की अनुपस्थिति में ग्रामीणों ने कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकाल दिया और कार्यालय का मुख्य द्वार बंद कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर अन्य विद्युत कर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कार्यालय खुलवाया, जिसके बाद कार्यालय का कार्य पुनः सुचारु रूप से शुरू कराया गया।
विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता सतेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद तथा आधा दर्जन अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया विधुत अवर अभियंता की शिकायत पर दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।वही नगला हरिगोविन्द निवासी हरेंद्र सिंह ने बताया विगत चार दिन से ग्रामीण क्षेत्र की सप्लाई बाधित थी ग्रामीण बुजुर्ग बच्चे एवं जानवर परेशान थे शिकायतों पर भी सुनवाई नहीं होने से नाराज सेकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने विधुत उपखण्ड कार्यालय का घेराव कर नाराजगी व्यक्त की थी