तहसीलदार अमित त्रिपाठी ने राधा अष्टमी पर्व की तैयारियों का किया निरीक्षण
Gargachary Times
30 August 2025, 03:42
143 views
Mathura
राधा अष्टमी पर्व को लेकर प्रशासन लगातार तैयारी में जुटा हुआ है।
लाडली के जन्मोत्सव की तैयारियां जोर शोर से चल रही है।
राधा अष्टमी पर्व पर लगने वाले मेले एवं श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर अधिकारी लगातार क्षेत्र व राधा रानी के मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। तैयारी का जायजा ले रहे हैं।
महावन तहसील के तहसीलदार अमित त्रिपाठी ने शुक्रवार शाम को रावल गांव में स्थित राधा रानी के मंदिर का निरीक्षण किया।
मंदिर के सेवायत से व्यवस्थाओं के बारे में जाना।
वही आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं को लेकर साफ सफाई व पार्किंग एवं रास्ते का भी निरीक्षण किया ।
मंदिर के आवागमन वाले रास्ते से तहसीलदार अमित त्रिपाठी के द्वारा अतिक्रमण हटवाया गया।
इस दौरान महावन तहसील के तहसीलदार
अमित त्रिपाठी, नायब तहसीलदार प्रद्युम्न त्रिपाठी, लेखपाल पंकज, लेखपाल बबलू सैनी, रावल गांव के प्रधान राजकुमार बघेल आदि मौजूद रहे।