Loading...

जसराना पुलिस ने घर में चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 23 June 2026, 20:42 44 views
Firozabad
जसराना पुलिस ने घर में चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद। थाना जसराना पुलिस ने घर में चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के पर्यवेक्षण में थाना जसराना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने थाना जसराना में पंजीकृत मु0अ0सं0 330/2026 एवं मु0अ0सं0 240/26 से संबंधित तीन अभियुक्तों को डाक बंगला वाली गली, जसराना बाईपास रोड से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अभी गुप्ता निवासी रमेश नगर शिकोहाबाद, सुमित कुमार निवासी सजैती थाना जसराना तथा आशीष यादव निवासी नसूपुर सजैती थाना जसराना शामिल हैं।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक सोने की अंगूठी, सैमसंग मोबाइल का पैड, वीआई कंपनी की सिम, एक काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा 1900 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। वहीं मोटरसाइकिल बरामद होने पर एक अन्य मुकदमा भी दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, उपनिरीक्षक अजय अवाना, हेड कांस्टेबल प्रहलाद सिंह, कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह एवं आरक्षी आदर्श कुमार शामिल रहे।
Follow Samachar24