शिकोहाबाद क्षेत्र की देशी मदिरा एवं कंपोजिट दुकानों का किया गया निरीक्षण
Gargachary Times
23 June 2026, 20:47
43 views
Firozabad
फिरोजाबाद। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में सोमवार को आबकारी विभाग द्वारा शिकोहाबाद क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 शिकोहाबाद ने स्टाफ के साथ क्षेत्र की फुटकर देशी मदिरा एवं कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों एवं कैंटीन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही दुकान के बाहर मदिरा सेवन न होने देने, मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने को कहा गया।
आबकारी विभाग की टीम ने दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को निरंतर संचालित रखने, पोस मशीन से शत-प्रतिशत बिक्री करने तथा सभी अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा ऑनलाइन पेमेंट व्यवस्था सुनिश्चित करने और निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा बिक्री किए जाने के संबंध में भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।