Loading...

जवाहर बाग में पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव

Gargachary Times 25 June 2026, 11:36 301 views
Mathura
जवाहर बाग में पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा। जनपद मथुरा के जवाहर बाग में औरंगाबाद क्षेत्र कि तरफ पेड़ पर एक अज्ञात युवक का शव लटका मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले स्थानीय लोगों की नजर पेड़ पर पड़ी, स्थानीय लोगों को पेड़ शव लटका दिखाई दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस जानकारी के अनुसार शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है जिसमें कीड़े पड़ गये और बदबू आने लगी थी। शव किसी अज्ञात युवक का है जिसकी उम्र करीब 25 से 30 वर्ष तक की लग रही है। शव की अभी कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त करने में जुटी हुई है ।
Follow Samachar24