Loading...

राज्य मंत्री ने ग्राम विकास एवं ग्रामीण अभियत्र विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Gargachary Times 16 July 2025, 16:38 124 views
Bulandshahr
राज्य मंत्री ने ग्राम विकास एवं ग्रामीण अभियत्र विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
बुलंदशहर: के पी डब्लू डी गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री (ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग) विजय लक्ष्मी गौतम ने ग्राम विकास एवं ग्रामीण अभियत्र विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।जिसमें सिकन्द्राबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह जी भी मौजूद रहे। विजय लक्ष्मी गौतम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार आम जनमानस के स्वास्थ्य, शिक्षा, भरण पोषण, आवास आदि से संबंधित जितनी भी योजनाएं चालू की हैं, उन सबका लाभ प्रत्येक दशा में पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना चाहिए। कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे तथा आम जनमानस में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए। योजनाओं के आच्छादन एवं प्रगति की गुणवत्ता का निरीक्षण गांव में जाकर करते रहें। लाभार्थियों का फीड बैक भी अवश्य प्राप्त करें।
Follow Samachar24