थाना रजाबली पुलिस टीम द्वारा नाबालिक बच्ची की हत्या करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Gargachary Times
31 August 2025, 08:45
215 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रूपये का ईनाम प्रदान किया गया है ।*
वादी द्वारा थाना रजावली पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 27-08-2025 को समय 07.00 बजे रोज की तरह वादी व वादी की पुत्री मृतका काजल मैन रोड़ पर बाउन्ड्री के अन्दर बकरियों को चराने गये थे । वादी अपनी पुत्री को मोबाइल देकर घर चला गया तथा वापस आने पर वादी की पुत्री वहाँ नहीं मिली एवं फोन स्विच ऑफ आ रहा था । वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना रजावली पर मु0अ0सं0 126/2025 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । अभियोग से सम्बन्धित अपहर्ता की सकुशल बरामदगी के प्रयास के दौरान त्वरित कार्यवाही करने के क्रम में जलेसर फिरोजाबाद रोड से पाण्डे गढ़ी जाने वाले मार्ग से जवाहरपुर जाने वाले कच्चे मार्ग के पास बाजरा के खेत में अपह्रता का शव बरामद हुआ था । पंजीकृत अभियोग में धारा 103(1)/238 बीएनएस व 11/12 पोक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी थी ।
घटनास्थल का भौतिक निरीक्षण करते हुए घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में एसओजी / सर्विलांस सहित कुल 05 पुलिस टीमों का गठन किया गया था । गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस साक्ष्य संकलन एवं सुरागरसी / पतारसी के आधार पर अपह्रता की हत्या करने वाले अभियुक्त ध्यानपाल उर्फ पप्पू पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी गढी पाण्डे थाना रजावली जनपद फिरोजाबाद को दिनांक 30.08.2025 को एटा टूण्डला रोड से उत्तम गढ़ी के पास बम्बा की पटरी वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त की निशांदेही से मृतका काजल उपरोक्त का वीवो मोबाइल फोन (रंग काला) अभियुक्त के घर के पास से आगे खेतों की ओर जाने वाले रास्ते पर बाजरा के खेत के कोने पर घूरे में छुपा हुआ बरामद किया गया । गिरफ्तार एवं बरामदगी के आधार पर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रूपये का ईनाम प्रदान किया गया है ।