थाना एका पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के क्रम मे 11 अभियुक्तो को 24 घण्टे के अन्दर असलहा व कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार
Gargachary Times
31 August 2025, 08:46
178 views
Firozabad
वादी श्री राजेश कुमार पुत्र श्री रहीश पाल निवासी नगला मानधाती थाना एका जनपद फिरोजाबाद के परिवारिजनों के घर मे घुसकर गाली गलौज करते हुए, लाठी डन्डों, फरसा अपनी रायफल व तमंचा लेकर व ईट पत्थर से मारपीट करना व फायर कर जान से मारने की नियत से हमला कर देना व जान से मारने की धमकी देकर भाग जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 222/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/109(1)/333/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । दिनाँक 29.08.2025 को वादी श्री बृजेश कुमार पुत्र श्री ओसपाल सिंह नि0 नगला मानधाती थाना एका जनपद फिरोजाबाद के द्वारा सूचना दी कि अभियुक्त राजेश आदि 10 नफर ने एक राय होकर वादी के पिता ओसपाल सिंह के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी, डण्डों व फरसा से मारपीट करना तथा रायफल व तमंचे से जान से मारने की धमकी देकर भाग जाने के सम्बन्ध मे मु0अ0स0 223/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/109 (1)/352/351 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।
अभियुक्तगण की गिरफ्तार हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जसराना के नेतृत्व में थाना एका पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करने हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी । मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 222/25 के वांछित अभियुक्तगण 1. विजेन्द्र उर्फ बृजेश पुत्र ओसपाल नि0 नंगला मानधाती थाना एका जनपद फिरोजाबाद 2. ओसपाल पुत्र सियाराम निवासी नगला मानधाती थाना एका जनपद फिरोजाबाद को झेडा झाल से 200 कदम आगे नगला पसी को जाने वाले रास्ते से मय 01 पौनिया 12 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस व 03 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त 1. बृजेश उर्फ ब्रजपाल पुत्र ओसपाल नि0 नंगला मानधाती थाना एका जिला फिरोजाबाद 2. दुर्वेश पुत्र महिपाल सिंह नि0 नंगला मानधाती थाना एका जिला फिरोजाबाद 3. जुगेश उर्फ गफ्फू पुत्र महिपाल नि0 नंगला मानधाती थाना एका जिला फिरोजाबाद को ग्राम मानधाती को उनके मसकन से गिरफ्तार किया गया । मु0अ0स0 223/25 के वांछित अभियुक्तगण 1. राजेश कुमार पुत्र रहीश पाल निवासी ग्राम नगला मानधाती थाना एका जनपद फिरोजाबाद को रामपुर चौराहे से कैलई रोड पर करीब 15 कदम की दूरी पर स्थित ईटो की बनी हुई कोठरी के अन्दर से मय 01 अदद रायफल 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस व 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त 1. अभिलाख पुत्र सोनीराम संह नि0 नगला मानधाती थाना एका जनपद फिरोजाबाद 2. विजय बहादुर उर्फ झब्बू पुत्र सुरेशचन्द्र नि0 नगला मानधाती थाना एका जनपद फिरोजाबाद 3. रंजू पुत्र विजय बहादुर उर्फ झब्बू नि0 नगला मानधाती थाना एका जनपद फिरोजाबाद 4. मानवेन्द्र पुत्र अभिलाख सिंह नि0 नगला मानधाती थाना एका जनपद फिरोजाबाद 5. पिन्कु पुत्र अभिलांख नि0 नंगला मानधाती थाना एका जनपद फिरोजाबाद को ग्राम मानधाती से उनके मसकन से गिरफ्तार किया गया । अतःअभियुक्तगणों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।