Loading...

उत्तर प्रदेश पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में आगरा जोन का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Gargachary Times 25 June 2026, 20:05 58 views
Firozabad
उत्तर प्रदेश पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में आगरा जोन का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों को किया सम्मानित
फिरोजाबाद। 51वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आदित्य लांग्हे द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान एसएसपी ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।जनपद फिरोजाबाद में आयोजित 18वीं अन्तर्जनपदीय जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगरा जोन टीम के लिए किया गया था। पीटीआई रविन्द्र के नेतृत्व में गठित आगरा जोन टीम ने 51वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में कराटे और पेंचक सिलाट प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर चल वैजयंती अपने नाम की। इसके अलावा वुशु और ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में टीम ने उपविजेता स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में भी खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर आगरा जोन का नाम रोशन किया। सभी जोनों में आगरा जोन सर्वाधिक पदक प्राप्त करने के मामले में तीसरे स्थान पर रहा।प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे से मुलाकात की। इस अवसर पर एसएसपी ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से जनपद फिरोजाबाद और आगरा जोन का गौरव बढ़ाया है।टीम की सफलता में टीम मैनेजर निरीक्षक अजय कुमार, उपनिरीक्षक विजय चौहान, जूडो टीम कोच मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार, वुशु कोच मुख्य आरक्षी अशोक कुमार, महिला टीम कोच उपनिरीक्षक ऐश्वर्या कौशल तथा जोन टीम कोच पीटीआई सुबोध कौशिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Follow Samachar24