13 वर्षीय आराध्य ने हाथों के बल शुरू की बरसाना धाम की 7 किलोमीटर परिक्रमा, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का है लक्ष्य
Gargachary Times
26 June 2026, 20:01
58 views
Mathura
बरसाना/मथुरा।आस्था, संकल्प और अदम्य साहस का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए आगरा के 13 वर्षीय आराध्य गुप्ता ने राधा रानी धाम बरसाना की लगभग 7 किलोमीटर लंबी पक्की परिक्रमा मार्ग को हाथों के बल पूरा करने का संकल्प लिया है। आराध्य इस कठिन परिक्रमा को अपनी स्वर्गीय दादी की पावन स्मृति को समर्पित कर रहा है।आराध्य आगरा के प्रतीक विहार फेस-2 का निवासी है। उसके पिता कमलेश गुप्ता, माता सीमा गुप्ता तथा जुड़वां बहन आराध्या गुप्ता बचपन से ही धार्मिक प्रवृत्ति के हैं। परिवार के अनुसार, आराध्य में बचपन से ही आध्यात्मिक संस्कार रहे हैं और वह नियमित रूप से धार्मिक गतिविधियों में भाग लेता है।आराध्य ने बताया कि वह पिछले 8 वर्षों से लगातार अभ्यास कर रहा है। उसकी मां सीमा गुप्ता हर कदम पर उसका हौसला बढ़ाती हैं और कठिन अभ्यास के दौरान उसका उत्साह बनाए रखती हैं।
आराध्य का सपना इस अनोखी उपलब्धि के माध्यम से अपना नाम Guinness World Records में दर्ज कराना है। इसके साथ ही वह India Book of Records, Limca Book of Records तथा Asia Book of Records में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन भी कर चुका है।
आराध्य की यह अनूठी परिक्रमा श्रद्धा, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति का संदेश दे रही है। स्थानीय श्रद्धालु भी उसके इस प्रयास की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य और विश्व रिकॉर्ड के सपने के सफल होने की कामना कर रहे हैं।