Loading...

आगरा-मथुरा हाईवे पर बाइक फिसली, कार की चपेट में आने से युवक की मौत

Gargachary Times 26 June 2026, 20:07 51 views
Mathura
आगरा-मथुरा हाईवे पर बाइक फिसली, कार की चपेट में आने से युवक की मौत
फरह। आगरा-मथुरा हाईवे पर ग्वालियर बाईपास स्थित रैपुरा जाट के पास गुरुवार देर रात दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बल्केश्वर निवासी सतीश चंद के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सतीश चंद बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अचानक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। आसपास के लोगों ने अन्य वाहनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन एक तेज रफ्तार कार चालक सड़क पर गिरे सतीश को देख नहीं सका और कार उसके ऊपर से गुजर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर उत्तरी बाईपास एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को आगरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि सतीश एक निजी कंपनी में कार्यरत था। पहचान पत्र के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Follow Samachar24