Loading...

एसएसपी श्लोक कुमार ने बाइक से किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Gargachary Times 26 June 2026, 20:09 99 views
Mathura
एसएसपी श्लोक कुमार ने बाइक से किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने थाना कोतवाली नगर और गोविंदनगर क्षेत्र में बाइक से गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। बाइक गश्त के दौरान एसएसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि मोहर्रम पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Follow Samachar24