Loading...

आगरा पूर्व विधायक एत्मादपुर राम प्रताप सिंह चौहान को पुन, प्रदेश महामंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष, आवल खेड़ा में हुआ मिष्ठान वितरण

Gargachary Times 26 June 2026, 20:10 54 views
Agra
आगरा पूर्व विधायक एत्मादपुर राम प्रताप सिंह चौहान को पुन, प्रदेश महामंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष, आवल खेड़ा में हुआ मिष्ठान वितरण
आगरा आवल खेड़ा एत्मादपुर के पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह चौहान को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पुनः प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है। इस नियुक्ति से प्रसन्न होकर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इसी क्रम में, चौकड़ा निवासी योगेश चौहान ने अपने आवल खेड़ा स्थित 'रिद्धि सिद्धि ढाबे' पर मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। यहाँ राम प्रताप सिंह चौहान को पुनः प्रदेश महामंत्री बनाए जाने की खुशी में उन्होंने मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान पूर्व विधायक के समर्थकों का तांता लगा रहा और सभी ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले का स्वागत किया। प्रमुख रूप से ये रहे मौजूद इस हर्षोल्लास के अवसर पर क्षेत्र के कई सम्मानित जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से: • बीरेंद्र सिंह त्यागी (प्रधान, सेवरा) नीरज प्रधान (रुपधनु) अजय प्रधान (बमान) टीटू चौधरी (प्रधान, बैनई) रवि शर्मा, फूल सिंह, गिर्राज पचौरी, सत्यवीर शर्मा, ललित शर्मा आश कुमार चौहान, बनबारी सिंह, लवकुश तोमर, मनोज चौहान, गजेंद्र चौहान, बंटी परमार, नरेंद्र चौधरी निखिल परमार, श्यामबाबू तोमर, प्रभात, जीतेन्द्र, इंद्रबीर सिंह, किशनवीर परमार, शोरभ धाकरे, लवकुश चौधरी, नितिन अनिल, मोंटी और भूरी सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बता दें कि एत्मादपुर विधानसभा के गांव नयावास चौकड़ा के मूल निवासी राम प्रताप सिंह चौहान वर्तमान में गांधीनगर क्षेत्र में निवास करते हैं। कार्यकर्ताओं ने उनके प्रदेश महामंत्री पद पर पुनर्नियुक्ति को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है क्षेत्र वासियों और समर्थकों में खुशी।
Follow Samachar24