अरदास संकीर्तन में भजनों की रसधारा पर झूमे श्रद्धालु, भजन गायक प्रथम शर्मा ने बांधा समां
Gargachary Times
26 June 2026, 20:10
72 views
Agra
आगरा। आगरा नरेश श्याम भक्त सेवा समिति द्वारा जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में भव्य श्याम अरदास संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं अखंड ज्योति प्रज्वलन के साथ हुआ। संस्था अध्यक्ष अमन गर्ग ने मंगल आरती कर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके पश्चात आरंभ हुए संकीर्तन में भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजन गायक आरोही दीक्षित ने “हमारी दौलत है लवली किशोरी” और “थक सा गया हूं मैं बाबा...” जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। दीपक ठाकुर ने “हम हैं श्याम के प्यारे, बाबा श्याम हमारे...” प्रस्तुत कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
अकुश शर्मा ने “जब भी श्याम दीवानों के सर पर संकट मंडराएगा, बाबा दौड़ा आएगा...” भजन प्रस्तुत किया, वहीं नरेश खत्री भरतपुर ने “आयो सांवरिया...” की प्रस्तुति देकर भक्तों का मन मोह लिया।
दिल्ली से पधारे भजन गायक प्रथम शर्मा ने मंच पर आते ही बाबा श्याम को शीश झुकाकर प्रणाम किया ” जन्म जन्म तक तेरा मेरा साथ कभी ना छूटे बाबा,,भजन से संकीर्तन का माहौल भक्तिरस में डुबो दिया। इसके बाद उन्होंने “खाटू जाकर सुन लो भक्तों मैं बाबा ले आया...”, “सुन लो मेरी पुकार बाबा खाटू श्याम...”, मैं खाटू जाउंगा निशान चढ़ाऊंगा निशान चढ़ा कर तेरा दर्शन पाऊंगा“ “सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं...” जैसे भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन पर समस्त श्याम प्रेमी देर रात तक झूमते रहे।
कार्यक्रम में मोहित अग्रवाल, गगन गर्ग, नीरज गर्ग, सौरभ अग्रवाल, दिव्यांश गोयल, यश गोयल ,अमित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।