सरकारी गाइडलाइन के अनुसार निकाले गए ताज़िए, मोहर्रम में दिखा भाईचारा
Gargachary Times
26 June 2026, 20:25
71 views
Firozabad
फिरोजाबाद के नगर पंचायत मक्खनपुर में मोहर्रम की 10वीं तारीख पर ग़म के माहौल में ताज़िए निकाले गए। इस दौरान शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया गया। प्रशासन की ओर से तय किए गए नियमों के अनुसार 10 फीट से अधिक ऊंचे ताज़िए नहीं निकाले गए और तलवार, चाकू आदि से मातम करने पर भी रोक रही, जिसका लोगों ने पालन किया।
ताज़िए के जुलूस के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि दिलीप कुमार लोधी, ने फिता काटकर मोहर्रम की सम्मान के साथ निकालने ताजियो की शुरुआत की गयी जिसमे सभासद प्रतिनिधि जयराम लोधी, वीके मक्खन, पारुल मोहन, प्रमोद कुमार सहित नगर पंचायत मक्खनपुर की समस्त टीम मौजूद रही। वहीं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ ताज़िए निकाले गए।नगर पंचायत प्रतिनिधि दिलीप लोधी मक्खनपुर की ओर से जगह-जगह शरबत के स्टॉल भी लगाए गए, और सम्मानित स्वापा पहनाकर किया गया स्वागत जहां सभी लोगों ने श्रद्धालुओं की सेवा की।