Loading...

कृषि निदेशक आगरा मण्डल एव जिला कृषि अधिकारी द्वारा जनपद फिरोजाबाद की विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठनो का किया गया निरीक्षण

Gargachary Times 31 August 2025, 08:48 259 views
Firozabad
कृषि निदेशक आगरा मण्डल एव जिला कृषि अधिकारी द्वारा जनपद फिरोजाबाद की विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठनो का किया गया निरीक्षण
संयुक्त कृषि निदेशक आगरा मंडल श्री संतोष कुमार सविता, जिला कृषि अधिकारी फ़िरोज़ाबाद सुमित कुमार चौहान द्वारा जनपद फ़िरोज़ाबाद की टूंडला तहसील मे विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें बीपेक्स टुंडली में सचिव उपस्थित रहे। समिति पर 1000 बैग DAP एवं 495 बैग यूरिया उपलब्ध पायी गयी स्टॉक विक्रय पंजिका अधतन पायी गयी उर्वरक बिक्री के समय किसानों से खतौनी ली जा रही है, बिक्री रजिस्टर में अंकित किसानों के मोबाइल नम्बरों पर फोन कर किसानों से क्रय की गयी मात्राऔर रेट के बारे मे पूछा गया, जो कि सत्य पाया गया । अशोक एंड ब्रदर्स टूंडला का निरीक्षण किया गया जहां स्टॉक बोर्ड बिक्री रजिस्टर एवं स्टॉक रजिस्टर पाया गया बिक्री रजिस्टर में से कृषक राजकुमार पुत्र कुमारपाल को रेंडम आधार पर कॉल किया गया कृषक से उनके द्वारा क्रय किए गए यूरिया उर्वरक के बारे में जानकारी ली जिस पर कृषक ने बताया कि वह विक्रेता से एक बैग यूरिया 267 रुपए में किए है, विक्रेता पर 162 बैक यूरिया 437 बैग NPK 12:32:16, 184 बैग NPK 20:20:0:13 का स्टॉक मिला अन्य कृषकों से उनके द्वारा क्रय किए गए उर्वरक के बारे में पूछा गया जो की बिक्री रजिस्टर से मिलान करने पर सही पाया गया। इसके बाद इफको बाजार निहाल सिंह की पुलिया, टूंडला का निरीक्षण किया गया जहां 404 बैग NPK 12:32:16 का स्टॉक मिला बिक्री रजिस्टर में दर्ज कृषक श्री महेंद्र सिंह से उनके द्वारा क्रय किए गए डी ए पी के बारे में पूछा गया जिसका मिलन सत्य पाया गया इसके बाद श्री राजपाल पुत्र श्री रामदयाल और अन्य किसानों से क्रय किए गए उर्वरक के बारे में जानकारी ली गई जो की सही पायी गयी इसके अलावा सहकारी समिति पमारी का निरिक्षण किया गया उपरोक्तानुसार अभिलेखों का परिक्षण किया गया जो की सही पाया गया राम बीज भंडार टूंडला पर उर्वरकों का कोई स्टॉक नहीं पाया गया रेट बोर्ड और स्टॉक पंजिका अपूर्ण पाए जाने पर जिला कृषि अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया
Follow Samachar24