मक्खनपुर पुलिस ने अवैध चाकू सहित युवक को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
26 June 2026, 20:26
50 views
Firozabad
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपदभर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मक्खनपुर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार के साथ क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त कुलदीप पुत्र घनश्याम निवासी उधनी थाना मटसैना जनपद फिरोजाबाद को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना मक्खनपुर में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 191/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा, उप निरीक्षक यश कुमार, कांस्टेबल महेश कुमार एवं कांस्टेबल बृजभान शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।