डीएम और एसएसपी ने सिरसागंज में किया ताजिया रूट का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Gargachary Times
26 June 2026, 20:26
60 views
Firozabad
फिरोजाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे ने सिरसागंज क्षेत्र में पैदल गश्त कर ताजिया रूट का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जिलाधिकारी और एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के साथ थाना सिरसागंज क्षेत्र में ताजिया जुलूस के निर्धारित मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान संवेदनशील स्थलों, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए कि ताजिया जुलूस के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क नजर रखते हुए पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न कराया जाए।
अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, ताजिया कमेटियों एवं गणमान्य लोगों से संवाद कर आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही लोगों से कहा गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
फिरोजाबाद पुलिस ने कहा है कि आगामी ताजिया पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।