Loading...

जिला अधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन व जिला वेशिक अधिकारी नेतृत्व मे " शिक्षा आपके द्वार " कार्यक्रम किया

Gargachary Times 31 August 2025, 08:49 104 views
Firozabad
जिला अधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन व जिला वेशिक अधिकारी नेतृत्व मे " शिक्षा आपके द्वार " कार्यक्रम किया
‘शिक्षा आपके द्वार‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व खण्ड शिक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में आज दिनांक 30.08.2025 को जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में थीम आधारित अभिभावक-अध्यापक (पी0टी0एम0) ‘‘बढ़ते कदम-घर से स्कूल’’ का आयोजन कराया गया। उक्त पी0टी0एम0 के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा विकास खण्डवार नोडल नामित किये गये। बैठक में प्रथम सत्र परीक्षा से बच्चों की प्रगति के सम्बन्ध में उनके अभिभावकां को अवगत कराया गया। बैठक में बच्चों के नामांकन, उपस्थिति, ठहराव तथा अधिकतर अनुपस्थित तथा ड्रॉप-आउट को कम करने के लिए अभिभावकों की काउन्सलिंग कर बच्चों को नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराये जाने हेतु प्रेरित किया गया। बैठक में डी0बी0टी0, निपुण भारत मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं की जानकारी, आउट ऑफ स्कूल बच्चों हेतु शारादा कार्यक्रम, दिव्यांग बच्चों हेतु ‘समर्थ’ कार्यक्रम, विद्यालय प्रबन्ध समिति के सम्बन्ध में चर्चा-परिचर्चा की गयी। साथ ही छात्रों के नामांकन, उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियाँ एवं गृह आधारित शिक्षण पर अभिभावकों से चर्चा की गयी। खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्वयकों द्वारा पी0टी0एम0 का अनुश्रवण किया गया।
Follow Samachar24