Loading...

नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बसपा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Gargachary Times 29 June 2026, 20:08 47 views
Mathura
नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बसपा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मथुरा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कर्दम के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने सोमवार को सुबह 11 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दो आपराधिक मामलों में नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है। बसपा पदाधिकारियों ने बताया कि थाना नौहझील में दर्ज हत्या के मामले (अपराध संख्या 175/2026) में मृतक की पत्नी मछला देवी द्वारा 13 जून 2026 को धारा 105 बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत रामवीर सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बावजूद अब तक किसी भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन में थाना हाईवे क्षेत्र के अपराध संख्या 622/2026 का भी उल्लेख करते हुए कहा गया कि इस मामले में भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी लंबित है। बसपा नेताओं ने दोनों मामलों में निष्पक्ष विवेचना कराते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा समयबद्ध तरीके से आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कराने की मांग की। जिला अध्यक्ष जितेंद्र कर्दम ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं करता है तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Follow Samachar24