नगर क्षेत्र राया की होनहार बिटिया पाखी गर्ग ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर नगर का नाम किया रोशन
Gargachary Times
29 June 2026, 20:13
28 views
Mathura
राया। नगर क्षेत्र की होनहार बिटिया पाखी गर्ग द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर नगर एवं अपने परिवार का नाम गौरवान्वित करने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
इस उपलब्धि पर समाजसेवी अभिषेक पाराशर, सामाजिक कार्यकर्ता अंकित अग्रवाल एवं काव्यांश शर्मा ने उनके आवास पहुँचकर पाखी गर्ग को भगवान श्रीकृष्ण का चित्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पाखी गर्ग की सफलता नगर की अन्य बेटियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि प्राप्त कर यह सिद्ध किया है कि निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
पाखी गर्ग एवं उनके परिजनों ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी वे अपने ज्ञान एवं कार्य से समाज और देश का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगी।
इस अवसर पर परिवार के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने पाखी गर्ग को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।