Loading...

एमवीडीए की कार्रवाई से वृन्दावन के होटल व्यवसायियों में आक्रोश, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Gargachary Times 29 June 2026, 20:14 78 views
Mathura
एमवीडीए की कार्रवाई से वृन्दावन के होटल व्यवसायियों में आक्रोश, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
​वृन्दावन।पुनीत शुक्ला मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) द्वारा हाल ही में की गई कार्रवाई के विरोध में स्थानीय होटल और गेस्ट हाउस संचालकों में गहरा रोष व्याप्त है। इस ज्वलंत समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, वृन्दावन के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर व्यवसायियों की परेशानियों से रूबरू कराया। ​व्यापारियों ने मांग की कि प्रशासन होटल और गेस्ट हाउस संचालकों के प्रति थोड़ा नरम रुख अपनाए। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठानों को निर्धारित नियमों और मानकों के दायरे में लाने के लिए उन्हें पर्याप्त समय और मोहलत दी जानी चाहिए, ताकि सभी जरूरी औपचारिकताएं और कागजी कार्रवाई बिना किसी बाधा के पूरी की जा सके। प्रतिनिधिमंडल ने जोर देकर कहा कि प्रशासन को स्थानीय कारोबारियों के आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए इस पूरे मामले में व्यावहारिक और मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए, ताकि किसी का रोजगार प्रभावित न हो। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यापार मंडल की सभी बातों को बेहद ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने व्यवसायियों को इस समस्या के उचित समाधान का आश्वासन दिया और साथ ही नियमों के दायरे में रहते हुए आगे की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सकारात्मक मार्गदर्शन भी प्रदान किया। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष धनेंद्र अग्रवाल 'बॉबी', महामंत्री विजय राघव, संयुक्त महामंत्री शिवा गौतम, उपाध्यक्ष गिरधारी शर्मा, नगर मंत्री राहुल शुक्ला और सीएफसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष शाहिद कुरैशी सहित भारी संख्या में स्थानीय होटल व गेस्ट हाउस व्यवसायी एकजुट रहे।
Follow Samachar24