Loading...

मथुरा कार्यालय में संगठन विस्तार, जितेंद्र चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष व लकी चौधरी बने जिला अध्यक्ष

Gargachary Times 29 June 2026, 20:15 92 views
Mathura
मथुरा कार्यालय में संगठन विस्तार, जितेंद्र चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष व लकी चौधरी बने जिला अध्यक्ष
मथुरा, अटल फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष शोभित चौधरी ने आज मथुरा स्थित कार्यालय में संगठन विस्तार करते हुए जितेंद्र चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लकी चौधरी को मथुरा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष शोभित चौधरी ने कहा कि आप सभी नई जिम्मेदारी को निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएं। संगठन समाज सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर चौधरी, अमित चौधरी, अंकुर शर्मा, विपिन शर्मा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष शोभित चौधरी का पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
Follow Samachar24